
DNnews ब्यूरो !
▶️पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ- गीता साहू
राजनांदगांव ! DNnews- देश को बदनाम करने की साजिश उजागर होने के बाद लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांगेस द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश भाजपा के आव्हान पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने अपने घर के सामने धरना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के टूलकिट के माध्यम से बनाए गए गुप्त दस्तावेज को पकड़ने में सफलता हाथ लगी जिस दस्तावेज में भारत देश एवं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री और देश का अपमान सहन नहीं कर सकती। और टूलकिट की देशद्रोही दस्तावेज को सामने लाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराती है। प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैये का मैं विरोध करती हूँ और मैं और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ हैं।