

छुरिया ! DNnews-कल सम्पूर्ण देश मे डॉक्टर दिवस मनाया. COVID-19 के दौरान भी डॉक्टरों ने जो देश के लिए सेवा किया है वह अपुरक है भाजपा मंडल द्वारा डॉक्टर्स दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया था , जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में सभी चिकित्सकों को श्रीफल एवं शाल भेंट करके उनका सम्मान किया गया. उनके द्वारा कोविड-19 में जो सेवा प्रदान की गई वह कार्य नगर के साथ साथ क्षेत्र के लिए सेवा का परिचय है.
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि कोरोना के समय में चिकित्सकों की सेवा बहुत ही अच्छी रही है साथ ही आने वाले समय मे भी वह अपनी उत्कृष्ट सेवा दे सके इसके लिए शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा सबसे उम्र के डॉ सतीश आहूजा के निवास पहुँच कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया. डॉ आहूजा द्वारा इस कोविड महामारी के विकट परिस्थितियों में इन्होंने आम जनता की सेवा कर एक मानवता का परिचय दिया जिससे गदगद हो कर कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान साल और श्री फल देकर किया गया साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ ऐश्वर्या,डॉ निर्मल, डॉ चंद्र शेखर, डॉ गगनदीप भाटिया, यामिनी, कुसुम,रावटे सर सहित सभी पैरामेडिकल स्टाप का स्वागत साल एव श्रीफल देकर किया गया.
उपयुक्त कार्यक्रम में रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया श्रीमति किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमति ललिता कवर सदस्य जिला पंचायत राधेश्याम शर्मा जिला मीडिया प्रभारी संजय सिन्हा महामंत्री मंडल भाजपा खिलेश्वर साहू महामंत्री मंडल भाजपा मयाराम साहू उपाध्यक्ष पद्मभूषण साहू जिला भाजपा कार्यकारिणी कामता साहू महामंत्री युवा मोर्चा मनभावन उइके प्रवक्ता जिला किसान मोर्चा सिमा सिन्हा पार्षद योगेश्वर पटेल पार्षद अशोक मालेकर सानु यदु मीडिया प्रभारी मंड़ल भाजपा सोनू कसेर ई टी सेल मडल भाजपा नीतीश सिन्हा युवा मोर्चा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।