
DNnews ब्यूरो !
▶️भूपेश सरकार से पूछा जनता को किये गये वादा कब होंगें पूरे – घम्मन साहू
खैरागढ़ ! DNnews-प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा राजनांदगांव के मार्गदर्शन में प्रत्येक मंडल के 5 शक्ति केन्द्र मेें जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ढाई वर्ष की नाकामी को बताने के कार्यक्रम के तहत भाजपा शहर मंडल खैरागढ़ द्वारा शक्ति केन्द्र पेंड्रीकला एवं मदुराकुही पहुंच कर श्री घम्मन साहू सभापति, जिला पंचायत राजनांदगांव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र जैन, एवं मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल मंत्री नरेश साहू, द्वारा जनता के बीच जाकर भूपेश सरकार द्वारा ढाई वर्ष पूर्व किये गये घोषणा के संबंध में जनता से सीधा बातचीत कर रहे है और ग्रामिणजन को सवाल पुछने पर एक भी वादा पूरा नहीं किये जाना बताया जा रहा हैं. सभापति घम्मन साहू ने छत्तीगढ़ शासन की भूपेश सरकार पर वादा खिलापी का आरोप लगाते हुये कहा कि, 60 वर्ष पूर्ण होने पर 1 हजार रू पेंशन, 75 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 रू., बेरोजगारों को 2500 रू., सभी किसानोें का कर्जा माफ, बिजली हाफ, प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी जैसे छत्तीस प्रकार की झूठी घोषणा पत्र तैयार कर शासन सत्ता में आने के ढाई वर्ष के बाद भी अपने घोषणा को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रहीं हैं और केन्द्र की महत्वपूर्ण योेेजनाओं को भी प्रदेश में लागू ना कर छत्तीसगढ़ की जनता के खिलाफ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। इस अवसर पर यदु कुमार साहू, लक्ष्मीकांत साहू, राजू, अमरसिंह साहू, उत्तम सिन्हा, धिरेन्द्र सिंह, धनेश्वर सिन्हा, देवकुमार पटेल, पतिराम, अरूण सिन्हा, वासु सिन्हा, नेहरू, सहित दोनों शक्ति केन्द्र के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।