
Akil meman churiya.
▶️नियुक्ति से नराज मानिक को मनाने दौर जारी
छुरिया ! DNnews- ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया अध्यक्ष मे भाजपा के लोगों का नियुक्ति कांग्रेस के लिए सर दर्द हो गया है. हाल ही मे ब्लाक कांग्रेस छुरिया के नए नियुक्ति पर सवाल खड़ा हो गया. आम चर्चा है क्या सत्ता दल का संगठन होने के बाद इस तरह का पार्टी नियुक्ति जिसमे पार्टी का पूरे जिला मे किरकिरी हो रहा हो ऐसा राजनीति के इतिहास मे कभी नही हुआ. क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस का एक बड़ा खेमा इस नियुक्ति पर खासा नराज है. वरिष्ठ कांग्रेसजनो का कहना है कि
सत्ता सरकार होने के बाद ऐसा क्या मजबूरी था या कोई षड़यंत्र है कांग्रेस को कमजोर करने का जो कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को छोड़कर भाजपा के लोगों को पद दिया जा रहा. बताया जाता है कि कांग्रेस सूची मे शामिल भाजपा के संस्कृति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष मानिक पटेल पाडेटोला इस नियुक्ति से काफी नाराज चल रहे है खबर है. ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित कुछ लोग उनके गांव पाडेटोला पहुंच कर विभिन्न तरह का दांव पेंच खेल कर उन्हें मनाने का प्रयास किया. बताते है उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगा इघर भाजपा खेमा कांग्रेस के इस जबरिया नियुक्ति को लेकर भाजपा संकृति ब्लाक अध्यक्ष मानिक के साथ बहुत जल्द एक प्रेस कान्फ्रेंस लेने का खबर है।
10 जून को प्रकाशित खबर..