
खैरागढ़ ! DNnews-खैरागढ़ क्षेत्र मे भाई बहन प्यार रक्षाबंधन धुमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मंडल भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष नुनकरण साहू के निर्देशन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी जालबांधा मे पदस्थ पुलिस जवानो को राखी पहनाई. यहां पदस्थ थाना प्रभारी सहित स्टाफ को राखी पहनाया गया. इस अवसर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष सरोज बाला ,उपाध्यक्ष ममता गोपाल राजपूत, महामंत्री मीना पाल, रेशमी राजकुमार महिलांगे, मोंगरा सरूप वर्मा, अमिशा रविन्द्र वर्मा,जामबाई साहू, प्रमिला साहू, लक्ष्मी राजेश वर्मा, रेखा चंदेल, सुरेखा वर्मा, हिरोबाई, राजेश्वरी साहू, सहित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
