

▶️गंडई सी एस सी केंद्र में तीन बच्चों को जन्म देने वाला पहला मामला
▶️ गंडई के शोसल मीडिया ग्रुप में जमकर हुई फ़ोटो वायरल
गंडई पंडरिया ! DNnews- गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव वार्ड में एक महिला ने कल बुधवार को तीन बच्चे को जन्म दिया है। महिला रुक्सार खान पति रहीम खान उम्र 32वर्ष गंडई वार्ड 09 का है। डॉक्टरों के अनुसार जज्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। तीनो बच्चो को प्रसव वार्ड में रखा गया है। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई रात्रि 3:30 बजे गंडई लाया गया था। तीनो बच्चो में एक 4:40 बजे को लड़की जो हुई है जो पौने तीन किलो का है। दूसरी लड़की 4:50 बजे हुई है जो ढाई किलो का है तीसरा 5 बजे हुआ है जो 2 किलो के साथ लड़का हुआ है। सबसे पहले लड़की हुई है जो उल्टा हुई है। नर्सो की टीम ने बताया कि ढाई किलो का वजन सामान्य माना जाता है।जो दिक्कत वाली बात नही है। प्रसव होने वाली महिला ने बताया कि सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में दो बच्चे ही बताया गया था। लेकिन तीन बच्चे 10-10 मिनट के अंतराल में होना समझ से परे है। फिरहाल सभी ठीक है। महिला को सुरक्षित प्रसव कराने में आरएमए सबाना खान ,स्टाफ़ नर्स केमेश्वरी चतुर्वेदी , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रूखमणी वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही।
