
DNnews ब्यूरो !
खैरागढ़ ! DNnews- भारतीय जानता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश मे खाद के संकट को लेकर खैरागढ़ विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन का आयोजन जनपद पंचायत के सामने रखा गया. जंगी प्रदर्शन मे खैरागढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र के शहर व ग्रामीण मंडल गंडई , छुईखदान, साल्हेवारा, पांड़ादाह के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्षो की उपस्थिति रही. जंगी प्रदर्शन को सभी मंडल अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओ ने संबोधित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छतीसगढ़ मे खाद का संकट. भाजपाईयों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की पेट मे लात मार रही है. किसानों के हितैषी बताने वाले राज्य सरकार किसानों को अभी तक खाद मुहैया नही करा पाई है. आए खेती किसानी के दिन मे किसान अभी भी खाद के लिए भटक रहे है. जबकि मार्केट मे दोगुने दाम पर खाद बिक रही है.
मिडिया से चर्चा करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नही है. उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के आह्वान पर जंगी प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था. किसान आज भी खाद के लिए भटक रहे है. बाजार मे तो खाद मिल रही है लेकिन सरकार के तरफ से जो खाद मिलना चाहिए वो नही मिल पाया है. ये कांग्रेस सरका की पहली बार लापरवाही नही है इसके पहले भी धान खरीदी के समय अन्नदाता को परेशान कर रखा था. उसके रकबे काट दिए गए. सोसायटियों मे धान बेचने के लिए बारदाने की उपलब्धता नही थी.

▶️ बारिश ने डाला खलल
बतादें कि दोपहर से चालू हुई जंगी प्रदर्शन मे मंडल स्तर के नेताओं के उद्बोधन के बाद अधिक बारिश होने के कारण मुख्य नेताओं का उद्बोधन नही हो सका . बारिश के दौरान ही भाजपाई व किसानों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सभापति घम्मन साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री खम्हन ताम्रकार, नगर पंचायत छुईखदान के पूर्व अध्यक्ष गिरीराज किशोर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विरेंद्र जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल, खैरागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नुनकरण साहू, गंडई से संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पांड़ादाह मंडल से बिशेसर साहू, साल्हेवारा मंडल से निजाम सिंह मंडावी, नरेंद्र श्रीवास, गणेश वर्मा, नीलकंठ वर्मा सहित बड़ी संख्या मे भाजपाई उपस्थित रहे।