
Dileep shukla salhewara.
साल्हेवारा ! DNnews-मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़ सम्मान समारोह 2021 का आयोजन दिनांक 22 मई को आनलाइन संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम पूर्व में आफ लाइन होना था। परंतु लगातार कोविड-19 की वजह से नहीं हो पाया था,विभिन्न क्षेत्रों में अपनी तन मन धन लगाकर सेवा दे रहे हैं लोगों का सम्मान किया गया।जिसमे लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सभी प्रतिभागियों को चार भागों में बांटा गया था।उनके कार्यों व उपलब्धियों के अनुसार ए, बी, सी, डी उसी अनुसार सभी को सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।
🔴 क्या इनके कार्यक्षेत्र
1.शिक्षा एवं साहित्य
2.साहित्य
3.शिक्षा एवं अनुसंधान
4.कला एवं संगीत
5.प्रशिक्षण
6.लेखन
7.धर्म एवम अध्यात्म
8.विधिक जागरूकता
9.नारी सशक्तिसम्मान
10.पर्यावरण संरक्षण
11.पत्रकारिता एवम जन जागरण
12.समाज सेवा
13.व्यवस्थापन
14.संगठनात्मक दायित्व
15.संगठनात्मक आयोजन।
🟣 सम्मान निम्न है
1.मानव रत्न सम्मान
2.मानव गौरव सम्मान
3.नारी शक्ति सम्मान
4.मानव कल्याण सम्मान
5.मानव सेवा सम्मान
6.अध्यात्म सेवा सम्मान
7.समर्पण सम्मान
8.शिक्षा ज्योति सम्मान
9.उत्कृष्ट सक्रियता सम्मान
10.शिक्षा गौरव सम्मान
11.साहित्य गौरव सम्मान
12.शिक्षा एवम साहित्य गौरव सम्मान
इसी कार्यक्रम के तहत शिक्षा और साहित्य के लिए श्री तुलेश्वर कुमार सेन को मानव गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन के 2006 से लेकर अब तक के शिक्षा,साहित्य,समाज सेवा ,नशामुक्ति अभियान के लिए ये सम्मान दिया गया।इससे पूर्व भी ब्लाक,जिला,राज्य,राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। इस उपलब्धि के लिए उनके शिक्षा साथी,अधिकारी,कर्मचारी,गायत्री परिवार,इष्ट मित्र और स्वजातीय भाई बहनों ने बधाई दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर एस के श्रीवास्तव,प्रोफेसर भौतिक विभाग अंबिकापुर रहे,अध्यक्षता ललित मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,विशिष्ट अतिथि ब्रह्मशंकर सिंह ,वरिष्ट साहित्यकार एवं शिक्षाविद, जयनारायण पांडेय अर्थ शास्त्री अंबिकापुर, सुधीर पाठक अंबिकापुर, पवन जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन नई दिल्ली, सतीश पांडेय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, मार्गदर्शक एवं संरक्षक जगदीश प्रसाद पांडेय, अनूप मिश्रा अरुण मिश्रा, सुनील दत्त मिश्रा, रंजीत सारथी के उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालक गण श्रीमती आशा पांडेय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंशा शुक्ला प्रदेश सचिव सुश्री सुशीला साहू जिला अध्यक्ष रायगढ़श्रीमती माधुरी जायसवाल जिला उपाध्यक्ष साहित्यिक मंच
संयोजक श्रीमती आशा पांडेय,श्रीमती पूनम दूबे,श्री बनमाली यादव, डा श्री अजय पाल सिंह,श्री कुंज बिहारी,श्री अनुराग पांडेय,श्रीमत मंशा शुक्ला,श्रीमती अर्चना पाठक,सुश्री नलिनी वाजपेयी,श्रीमती मिनी पांडेय,श्री अचल सिन्हा सुशीला साहू, उपस्थित रहे।