Recent News
राजनांदगॉव रेलवे स्टेशन में महिला को आया प्रसव पीड़ा : इंस्पेक्टर तरुणा साहू के नेतृत्व में महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
दुर्ग जिले में मुरम माफिया के हौसले बुलंद : तालाब गहरीकरण के नाम से ग्राम नंदकट्टी में मुरुम उत्खनन
अस्पताल में रखे मोबाईल चोरी : बसंतपुर पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
खैरागढ़ भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी : विक्रांत साजा घम्मन साहू वैशाली नगर भिलाई मे विजय बघेल के पक्ष मे करेंगे प्रचार
शादी समारोह में ड्राई आइस खाने से 3 साल के मासूम की मौत : ड्राई आइस सूखी बर्फ जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी तबियत
डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो : DJ वाले बाबू के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से कई बार किये सामूहिक दुष्कर्म : पेट बढ़ने व दर्द होने से परिजनों ने कराया सोनोग्राफी,पता चला पेट में बच्चा है, इधर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही….. : सट्टा पट्टी लिखने वाले 12 आरोपियों से नकद 13.46 लाख रुपए समेत 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 15 मोबाइल और लाखों की सट्टा-पट्टी जप्त…..
Breaking डोंगरगॉव के एक फार्म हाऊस में ब्लास्ट : ब्लास्ट इतना खतरनाक कि एक व्यक्ति 26 फिट दुरी में जा गिरा, मौत
मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा : राजनांदगाव लोकसभा मे शाम 6 बजे तक अनंतिम आंकड़े अनुसार 72.93 प्रतिशत रहा मतदान



Hindi / राजनीति / कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह छ ग के इतिहास में कभी भगवान के नाम पर घोटाला नहीं हुआ, लेकिन भूपेश बघेल महादेव सट्टा एप के नाम से घोटाला किया है.

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह : छ ग के इतिहास में कभी भगवान के नाम पर घोटाला नहीं हुआ, लेकिन भूपेश बघेल महादेव सट्टा एप के नाम से घोटाला किया है.

Views • 503 / 469

खैरागढ़ ! DNnews-फ़तेह मैदान खैरागढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहली बार आगमन हुआ। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर बरसे। कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आते. भाजपा सरकार आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे चाहे कांग्रेस कुछ भी कर ले. कांग्रेस झूठ का व्यापार खोल रखा है. छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी भगवान के नाम से घोटाला नहीं हुआ है. लेकिन भूपेश बघेल महादेव सट्टा एप के नाम से 508 करोड़ का घोटाला किया है. भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा तो सांसद चुनाव लड़ने आ गए है. 


ADS

उन्होंने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही 56 से ज्यादा नक्सल ढेर करने की बात कही जबकि डेड़ सौ से अधिक नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की बात कही.कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार ने पहली बार एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरे जनजातीय समाज को सम्मान दिया। बिरसा मुंडा जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाना शुरू किया। भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। 


ADS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर 500 वर्षों की प्रतीक्षा को खत्म किया है। रामलला 500 वर्षों के बाद राम नवमी अपने भव्य महल में मनाएंगे। कांग्रेस नेता कश्मीर को भारत के अन्य राज्यों से जोड़ने पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस ये भूल गई कि हमने धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का एक अटूट हिस्सा बना दिया है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक पूरे देश को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में बांटे रखा। कांग्रेस ने देश में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाला किए और जब उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें समस्या हो रही है। भाजपा इस बार सत्ता में आई तो वन नेशन वन इलेक्शन होगा। 


ADS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. कांग्रेस पांच साल तक केवल जनता को धोखा देने का काम किया है. छत्तीसगढ़ को केवल भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया.भूपेश बघेल ने शराब घोटाला,सड़क घोटाला, गोबर घोटाला, सहित महादेव सट्टा ऐप का बहुत बड़ा घोटाला किया है.508 करोड़ रूपये पैकेट मनी के रूप मे लिया है. 


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,नितिन नवीन बिहार के मंत्री संयोजन सूर्यकान्त. भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय, नारायण चंदेल. पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह अशोक शर्मा, भावना बोहरा,घम्मन साहू, कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ADS



Dinesh Sahu

Cheif-In-Editor

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2022-23 DNNEWS Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.