Latest News

दैनिक न्यूज
नगर की जनता ढूंढ रही, कहा है नगर अध्यक्ष?छुरिया नगर मे कोई काम काज नहीं होने से जनता परेशान : अध्यक्ष के सहमति से 10 लाख का गार्डन नगर में होना था, लेकिन नगर पंचायत परिसर मे हो रहा है निर्माण। :

Dinesh Sahu
14-03-2023 03:49 PM
88
Akil meman chhuriya.
छुरिया ! DNnews - नगर मे आम चर्चा है कि नगर की जनता अपने काम के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को ढूंढ रहे है। खबर है कि वे अपना कार्यालय को छोड़ विधानसभा व राजधानी दौरे मे मस्त है। जिससे नगर की जनता त्रस्त है। वर्तमान मे नगर का बुराहाल है। आम लोगो को पानी के समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर मे एक भी प्याऊ घर नहीं है भरे गर्मी मे मुसाफिरों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। नगर के ग्रामीणों का आरोप है कि नगर मे प्याऊ घर बनाने नगर अध्यक्ष ने आज तक गभ्भीरता नहीं दिखाई है बताते है वार्डो के नलो मे पानी के लिए नगरवासी तरस रहे है । वहीं मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना का 101 दूकान जो बंजारी रोड मे सालो से इनके गलत निर्णय के वजह से आबटंन नही हो पाया वह बन्द पड़ा हुआ है। जिसके चलते मजबूरन गरीब दूकानदरो को सड़क किनारे धूप मे अपना रोजी रोटी करना पड़ रहा है। वही नगर पंचायत के कर्मचारियों को कई महीनो से पगार के लिए तरसना पड़ रहा है। कुल मिलाकर नगर मे चारों तरफ समस्या ही समस्या है। आम लोगो का माने तो नगर की जनता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद अपने मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए चुनकर भेजती है। मगर हाल यह है कि जनप्रतिनिधि नगर समस्याओ को छोड़ वीईआईपी दौरे पर मस्त है। जानकारी है की हाल ही मे राज्य परिवर्तित योजना के राशि से नगर पंचायत मे पुष्प वाटिका बनाए जाना था मगर अध्यक्ष व पीआईसी के सहमति से 10 लाख का वाटिका (गार्डन ) का निर्माण नगर मे छोड़ नगर पंचायत परिसर मे कराया जा रहा है। गार्डन नगर का गरीब जनता को लाभ दिया जाना था मगर ऐसा न कर चुने हुए जनप्रतिनिधि गरीब का नही है। खुद के सुविधा के लिए नगर पंचायत परिसर पर ही गार्डन का निर्माण करा रहे है इसका वजह बुध्दजीवि वर्ग भलिभांति समझ रहे है। वक्त आने पर नगर का जनता जवाब देगी वक्त का सबको है इंतजार.
Comments (0)
Trending News
सड़क हादसा
खैरागढ़-धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, नशे में पैदल चल रहे युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
BY Suresh verma • 29-06-2025

अपराध
खैरबना हत्याकांड : "टोनही" कहने की रंजिश में महिला की निर्मम हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 02-07-2025

सड़क हादसा
🚨 मोड़ पर कहर: खेत से लौटते समय पलटी मजदूरों से भरी पिक-अप, 24 सवार, तीन की हालत नाजुक
BY Suresh verma • 02-07-2025
Latest News

दैनिक न्यूज
सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा एवं जिपं. सदस्य ललित चोपड़ा के प्रयास से मिली लाखों की स्वीकृति
BY Suresh verma • 03-07-2025

सड़क हादसा
🚨 मोड़ पर कहर: खेत से लौटते समय पलटी मजदूरों से भरी पिक-अप, 24 सवार, तीन की हालत नाजुक
BY Suresh verma • 02-07-2025
