पति ने माँगा खाना, गुस्साई पत्नी ने पति का गुप्तांग ही काट दिया : खून से लथपथ पति पहुंचे थाने...
•
Views • 808 / 745
बालोद! DNnews-घर में सो रही पत्नी से खाना मांगना एक पति को महंगा पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने शख्स के गुप्तांग ही काट दिए। पीड़ित पति लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा का है। ग्राम खेरथा बाजार का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा मजदूरी का काम करता है।
ADS
दोपहर को वह घर में था। उसने सो रही अपनी पत्नी सरिता बाई से खाना मांगा तो पत्नी ने गुस्से में खुद निकाल कर खाने के लिए कह दिया। जिस बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू कर दी। विवाद के दौरान पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया, जिससे पति लहू लुहान हो गया। पति के गुप्तांग को काटने के बाद पत्नी मौके से भाग गई। इस घटना की सूचना पीड़ित पति ने दी। वह लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस थाना में केस दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों को बुधवार को थाना बुलाया था.
ADS