Latest News

राजनीति
देश की नारी शक्ति ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं : किरण वैष्णव :

Dinesh Sahu
13-03-2023 06:34 PM
13
Akil meman chhuriya.
छुरिया! DNnews-जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र के ग्राम बन नवागांव में ग्राम संगठन आमसभा कार्यक्रम में आयोजित किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित हुई.
श्रीमती वैष्णव ने बिहान महिला समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज देश की नारी शक्ति ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हो और आज इसी का परिणाम है कि आज हमारे गांव की मातृशक्ति सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर हो रही है,आज। महिला समुह द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार की वस्तु की बजारो मे मांग बढ़ ही है.
किरण वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहले महिला सशक्तिकरण को सीमित दायरे में देखा जाता था, गांव में गरीब परिवारों की महिलाएं इससे दूर थीं। आज महिला सशक्तीकरण का चेहरा वो करोड़ों गरीब महिलाएं भी हैं जिन्हें पहली बार गैस कनेक्शन मिला है, धुएं से आजादी मिली है। आज महिला सशक्तीकरण का चेहरे वो करोड़ों माताएं-बहनें भी हैं जिन्हें उनके घर में शौचालय मिला है। महिला सशक्तिकरण का चेहरा वो माताएं हैं जिनके सिर पर पक्की छत मिली है, जिनके नाम से प्रधानमंत्री आवास बने हैं। वो माताएं-बहने है जनधन बैंक खाता मिला है, वर्तमान समय में महिलाएं पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है, वह समाज के लिए एक गर्व और सराहना की बात है। फिर चाहे वह कोई भी वर्ग हो जैसे - राजनीति, टेक्नोलोजी, सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में जहां जहां महिलाओं ने हाथ आजमाया उसे कामयाबी ही मिली। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज महिलाएं महिला सशक्तिकरण और बदलते हुए भारत का चेहरा बनती हैं। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि अगर कुछ कर दिखाने का हौसला हो न तो कुछ भी कार्य असंभव नहीं है मुझे बहुत खुशी है और हम सब के लिए गर्व की बात है कि बननवागांव की माताएं-बहने आज आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है मैं सभी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की आप को बधाई देती हूं आप इसी तरह से आगे कार्य करते रहे.
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, श्रीमती मधु रावटे सरपंच, श्रीमती शकुन गन्धर्व संरपंच, द्वारिका साहू,सनमुख दास मानिकपुर, मनबहाल सिहं ग्राम पटेल, सजुदन साहू ग्राम प्रमुख,हिरेन्द सिह,रतनलाल देवागन,रामगुलाब महला,पिताम्बर साहू,किरण बाई,ओम बाई,रेनुका, यमुना बाई,तामेश्वरी, तीजन, राजकुंवर,सुखमनी, सेवती, कामीन बाई,धनशीला बाई,उत्तरा बाई ,सहित महिला समुह के सदस्य व ग्राम वासी उपस्थित थे.
Comments (0)
Trending News
सड़क हादसा
Breaking : छुईखदान के छिंदारी बांध के पास इनोवा कार पलटी, कार में सवार 12 लोग ......
BY Suresh verma • 07-07-2025

सड़क हादसा
🚗 Update News : छुईखदान छिंदारी सड़क हादसा: इनोवा कार पलटने से 12 घायल में से एक की मौत
BY Suresh verma • 08-07-2025

दैनिक न्यूज
🚨 खैरागढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 08-07-2025
Latest News

दैनिक न्यूज
🚨 खैरागढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 08-07-2025

सड़क हादसा
🚗 Update News : छुईखदान छिंदारी सड़क हादसा: इनोवा कार पलटने से 12 घायल में से एक की मौत
BY Suresh verma • 08-07-2025
