नवापारा में 19 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, मिलेगा निःशुल्क जांच की सुविधा

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छुईखदान अस्पताल में महिला व शिशु की मौत पर 12 दिन बाद भी जांच नहीं, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खेल जगत

राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री 14 मार्च को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत : अलंकरण समारोह प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से

Dinesh Sahu

13-03-2024 06:06 PM
7

रायपुर ! DNnews -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।


ADS


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।


ADS


कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।


ADS


कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।


Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

मदनपुर के शुभम साहू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इंडियन नेवी में चयन के बाद हुआ भव्य स्वागत

BY Dinesh Sahu15-04-2025
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छत्तीसगढ

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

BY Suresh verma18-04-2025
गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

स्वास्थ्य

गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

BY Suresh verma14-04-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE