शमीम ए खान के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित हुईं फिल्म और टीवी जगत की दिग्गज हस्तियां
Mumbai।राज कपूर की चर्चित फिल्म "राम तेरी गंगा मैली" की अभिनेत्री मंदाकिनी, निर्देशक अकबर खान, अभिनेत्री सुधा चंद्रन, बिग बॉस फेम अर्शी खान, और कई अन्य प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में परवाज़ मीडिया ग्रुप के शमीम ए खान द्वारा आयोजित 12वें टाइफा (TIIFA) अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन मुंबई के आर्किड होटल में हुआ। इस अवार्ड समारोह में फिल्म और टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।


