खैरागढ़: सार्वजनिक स्थलों में उपद्रव और शराब सेवन की सुविधा देने वालों पर केसीजी पुलिस की सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों का निकाला गया जुलूस

छुईखदान: चखना दुकान में मारपीट से युवक की मौत, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

ग्राम सभा बिना बुलाए पंचायत ने दे दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

खेल जगत

24वीं राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले से एक मात्र खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन

Dinesh Sahu

31-08-2024 05:23 PM
98

खैरागढ़ ! DNnews -राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए केसीजी जिले से अथर्व सिंह का चयन 24वीं राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता 1सितम्बर से 4 सितम्बर तक अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित होगी।जिसमें दुर्ग शिक्षा संभाग की टीम में जिला केसीजी के वेसलियन इंग्लिश मिडियम के कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह पिता अभिलेख सिंह का चयन जिला बालोद में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु दुर्ग संभाग की टीम में हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु टीम जनरल मैनेजर किशोर मेहरा जिला क्रीड़ा अधिकारी बालोद के नेतृत्व में 30 अगस्त को दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से रवाना हुए।

ADS

कोरोना काल में छोटे बच्चों को फुटबॉल के हुनर सिखाने वाले उभरते कोच तौकीर कुरैशी और एनडीएससी क्लब के कप्तान शिवांश बहादुर सिंह बाबा को अथर्व अपना आयडल मानते हैं। वे अपने इस उपलब्धि का श्रेय अथर्व सिंह कन्हैया पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जिला केसीजी, न्यू दन्तेश्वरी सपोर्टिंग क्लब के कोच ज़मीर कुरैशी को देते हैं।बता दें कि अथर्व सिंह के पिता अभिलेख सिंह वर्तमान में सहायक ग्रेड 2 के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला केसीजी में कार्यरत है, जो अपने समय के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी, कप्तान और क्लब के सचिव तथा वर्तमान में सक्रिय सदस्य हैं।अथर्व की माता नीलू सिंह व्यायाम शिक्षक के पद पर स्थानीय सेजेस कन्या शाला में कार्यरत है। केसीजी जिला पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि यतेंद्रजीत सिंह"छोटू ' के भतीजे है।अथर्व के इस उपलब्धि पर न्यू दन्तेश्वरी सपोर्टिंग क्लब के सदस्यों, मित्रों एवं वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्राचार्य एस मसीह तथा शिक्षकों ने बधाई दी।

ADS

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

अपराध

अवैध शराब बरामदगी – 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

BY Suresh verma03-06-2025
छठी में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल 05 कि हालत गंभीर, 02 घायलों की किया गया रेफर

सड़क हादसा

छठी में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल 05 कि हालत गंभीर, 02 घायलों की किया गया रेफर

BY Suresh verma06-06-2025
KCG अटल जी की प्रतिमा पर जूतों की माला, गांव में आक्रोश

अपराध

KCG अटल जी की प्रतिमा पर जूतों की माला, गांव में आक्रोश

BY Suresh verma06-06-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE