अवैध शराब का कारोबार: छत्तीसगढ़ में बढ़ता खतरा
जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार
avaidha sharab bikri : जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ निर्मित शराब के अलावा, अन्य राज्यों की शराब भी आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में खप रही है। कई दर्जन कोचिया (अवैध शराब बेचने वाले) सक्रिय हैं। यह स्थिति तब और समझ में नहीं आती, जब जिले के बार्डर पर चेक पोस्ट और पुलिस जवान तैनात हैं। इसके बावजूद, जिले और राज्य के बार्डर से अवैध शराब की सप्लाई आसानी से हो रही है।
कुछ प्रबुद्ध जनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है, कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे सप्लाई हो रही है?


