नवापारा में 19 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, मिलेगा निःशुल्क जांच की सुविधा

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छुईखदान अस्पताल में महिला व शिशु की मौत पर 12 दिन बाद भी जांच नहीं, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

चुनाव

जालबांधा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जंत्री साहू को क्षेत्रीय चेहरा होने का मिल रहा लाभ

Dinesh Sahu

14-02-2025 03:58 PM
185

लोगो का ये कहना है कि आखिर कांग्रेस पार्टी से कौन प्रत्याशी है समझ से परे है-जयप्रकाश 

खैरागढ़।जालबांधा क्षेत्र के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जंत्री साहू ने अपनी चुनावी मुहिम को गति देते हुए जनता तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाया है। श्रीमती साहू का कहना है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जो विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका मानना है कि भाजपा की सरकार निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों के लिए अवसर देती है, जिससे क्षेत्र में समृद्धि आती है। जंत्री साहू का दावा है कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे और जनता को हर वह सुविधा मिलेगी, जो उसे चाहिए।

ADS

भा.ज.पा. की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिल रही सहायता और किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से वे काफी खुश हैं। साहू का कहना है कि भाजपा की नीतियों से ही जनता संतुष्ट है और यही वजह है कि उनका समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

ADS

चुनावी प्रचार के दौरान जंत्री साहू के प्रतिनिधि जयप्रकाश साहू ने भी भाजपा के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भाजपा की नीतियों से प्रेरित हैं, क्योंकि भाजपा जो कहती है, वही करती है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने सामान्य परिवार से आने वाली किसान की बेटी को मौका दिया है, जबकि विपक्षी प्रत्याशी बाहरी हैं। जयप्रकाश साहू को पूरा विश्वास है कि भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी और क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें भरपूर मिल रहा है।

ADS

इस चुनावी मुकाबले में भाजपा के समर्थन से उम्मीदें और विश्वास दोनों बढ़ रहे हैं, और जंत्री साहू का दावा है कि वे निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।

ADS

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

मदनपुर के शुभम साहू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इंडियन नेवी में चयन के बाद हुआ भव्य स्वागत

BY Dinesh Sahu15-04-2025
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छत्तीसगढ

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

BY Suresh verma18-04-2025
गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

स्वास्थ्य

गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

BY Suresh verma14-04-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE