ग्राम लालपुर में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
तारीख: 15 मार्च 2025
स्थान: ग्राम लालपुर
पीड़िता: कुंवरिया बैगा (उम्र 25 वर्ष)
आरोपी: मांगीलाल बैगा (पति)
ग्राम लालपुर में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तारघटना का संक्षिप्त विवरणतारीख: 15 मार्च 2025स्थान: ग्राम लालपुरपीड़िता: कुंवरिया बैगा (उम्र 25 वर्ष)आरोपी: मांगीला...

ग्राम लालपुर में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
तारीख: 15 मार्च 2025
स्थान: ग्राम लालपुर
पीड़िता: कुंवरिया बैगा (उम्र 25 वर्ष)
आरोपी: मांगीलाल बैगा (पति)
14 मार्च 2025 को होली के दिन मांगीलाल बैगा ने अपनी पत्नी कुंवरिया बैगा को खाना न देने की बात पर नाराज होकर बेरहमी से पीटा।
उसने हाथ, मुक्के, लात और बांस के डंडे से हमला किया, जिससे कुंवरिया बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई।अगले दिन 15 मार्च 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका की मां नीरा बाई और ग्रामीणों की सूचना पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेष कुमार गौतम, पूर्व SDOP आषा रानी और वर्तमान SDOP मानक राम कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
22 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मांगीलाल बैगा अपने घर ग्राम लालपुर आया हुआ है और छिपा हुआ है।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र वैश्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
न्यायिक कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: मांगीलाल बैगा
पिता का नाम: भागेला बैगा
उम्र: 33 वर्ष
पता: ग्राम लालपुर, थाना साल्हेवारा, जिला केसीजी (छ.ग.)
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ग्राम लालपुर में घरेलू विवाद के कारण हुई इस हत्या ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया गया है, और अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे सजा मिलेगी।