Latest News
छत्तीसगढ
CM विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: एक बुजुर्ग व्यक्ति के कानों में फिर से गूंजेगी आवाज


Dinesh Sahu
11-06-2024 05:29 PM
4
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मात्र 2 दिनों के भीतर ही कायता के कानों में फिट किया गया डिजिटल श्रवण यंत्र
रायपुर ! DNnews -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल की वजह से आज एक 72 वर्षीय व्यक्ति फिर से लोगों की आवाज सुन सकेगा। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले श्री रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। श्री कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आकर मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए।
ADS
आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा श्री रामदेव राम कायता के दोनों कानों में डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया। इस श्रवण यंत्र के माध्यम से वे आसानी से आवाज को सुन सकेंगे। श्री कायता ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की वजह से आज वह फिर से सुन सकेंगे। उनकी समस्या का इतनी जल्दी निराकरण हो जायगा उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। मुख्यमंत्री के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया।
ADS
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा मौजूद थे।रामदेव राम कायता के कानों में जो डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया है। यह आधुनिक डिजिटल यंत्र लगभग 50 हजार मूल्य का है। यह बैटरी से संचालित है। इसमें आवाज साफ सुनाई देती है।
ADS
Comments (0)
चुनाव
KCG Jila Panchayat में 15 ने लिया नाम वापसी तो 48 प्रत्याशी है मैदान में... देखे कौन कहा से
BY Dinesh Sahu • 06-02-2025

चुनाव
खैरागढ़ Police को मिली बड़ी सफलता : कार के डिग्गी से 35 किलो चांदी के पायल जप्त
BY Dinesh Sahu • 07-02-2025

दैनिक न्यूज
चुनाव प्रचार के दौरान पंचर दुकान में पिता की तस्वीर देखकर शताक्षी हुए भावुक
BY Dinesh Sahu • 06-02-2025

छत्तीसगढ
खैरागढ़: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 22 जोरातराई में पीलाबाई ज्ञानेंद्र वर्मा को मिल रहा जबर्दस्त समर्थन
BY Suresh verma • 11-02-2025

दैनिक न्यूज
जिला पंचायत प्रत्याशी तारापाल की नुक्कड़ सभाओं में भारी जनसैलाब
BY Suresh verma • 11-02-2025
