Suresh Verma Khairagarh
खैरागढ़ जिला में खेल मैदान की कमी ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी बाधा बन चुकी है। अधिकतर गांवों में खेल मैदान अवैध कब्जे के शिकार हो गए हैं, जिनमें गांव के रसूखदार लोग शामिल हैं। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित खेल मैदानों को भी अवैध कब्जे से बचाया नहीं जा सका है। इस स्थिति में नव निर्वाचित जिला जनपद और सरपंच से ग्रामीण युवाओं को उम्मीद है कि वे गांव में खेल मैदानों का निर्माण करेंगे और जिन गांवों में पहले से मैदान हैं, उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह मुद्दा शासन के लिए गंभीर ध्यान देने योग्य है।


