खैरागढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र पांड़ादह में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस समय स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेश साहू, जो एक अधिवक्ता भी हैं, अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सुरेश साहू जनसंपर्क में लगे हुए हैं और लगातार जनता से मिलकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके सात वादे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता से जुड़े हुए हैं, जनता के बीच खासे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सुरेश साहू ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि वह इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगे और समाधान के लिए निरंतर काम करेंगे। उनकी योजनाओं में शिक्षा के स्तर को सुधारना, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना प्रमुख है।


