खैरागढ़: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 22 जोरातराई में पीलाबाई ज्ञानेंद्र वर्मा को मिल रहा जबर्दस्त समर्थन

जिला पंचायत प्रत्याशी तारापाल की नुक्कड़ सभाओं में भारी जनसैलाब

पांड़ादह क्षेत्र में चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प : सुरेश साहू को बुजुर्गो का भी मिल रहा आशीर्वाद

एग्रीकल्चर

बारिश - ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का तत्काल कराएं सर्वे - गिरवर :

Dinesh Sahu

22-03-2023 03:12 PM
122

सुरेश वर्मा 

खैरागढ़ ! DNnews - खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान का सर्वे जल्द कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए फसलों का सर्वे कराया जाए, इसके बाद बीमा कंपनी किसानों को जल्द ही मुआवजा क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करें। गौरतलब है कि करीब सप्ताह भर से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के हिस्सों में बारिश जारी है। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की स्थिति भी बनी है। इससे रबी फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। किसानों को राहत देने के लिए पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने प्रशासन ने तत्काल फसल का सर्वे शुरू करने की मांग की है। ताकि किसानों को समय पर मुआवजा राशि प्रदान की जा सके। किसानों को फसल बीमा का लाभ देने की बात भी पूर्व विधायक ने कही है। ज्ञात हो कि फसलों को हुए नुकसान को लेकर क्षेत्र के किसानों ने पूर्व विधायक जंघेल को जानकारी दी है। इसे देखते हुए श्री जंघेल ने प्रशासनिक अमले से सक्रियता दिखाते हुए सर्वे शुरू करने की बात कही है। सप्ताह भर से जारी बारिश ने रबी फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा सब्जी फसलों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है जिससे क्षेत्र के किसान खासे परेशान हैं। गिरवर जंघेल ने जल्द से जल्द इस मामले में विभाग को सक्रीय हो कर किसानों की समस्या के निराकरण की बता कही है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

चुनाव

KCG Jila Panchayat में 15 ने लिया नाम वापसी तो 48 प्रत्याशी है मैदान में... देखे कौन कहा से

BY Dinesh Sahu06-02-2025
खैरागढ़ Police को मिली बड़ी सफलता : कार के डिग्गी से 35 किलो चांदी के पायल जप्त

चुनाव

खैरागढ़ Police को मिली बड़ी सफलता : कार के डिग्गी से 35 किलो चांदी के पायल जप्त

BY Dinesh Sahu07-02-2025
चुनाव प्रचार के दौरान पंचर दुकान में पिता की तस्वीर देखकर शताक्षी हुए भावुक

दैनिक न्यूज

चुनाव प्रचार के दौरान पंचर दुकान में पिता की तस्वीर देखकर शताक्षी हुए भावुक

BY Dinesh Sahu06-02-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE