खैरागढ़। पूर्व सांसद प्रतिनिधि (लोकसभा-राजनांदगांव) एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि (विधानसभा-खैरागढ़), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्राम पंचायत शाखा के सरपंच कपिनाथ महोबिया को छुईखदान ब्लॉक सरपंच संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
कपिनाथ महोबिया न केवल एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि केसीजी जिले के कांग्रेस संगठन में भी उनकी लोकप्रियता और सक्रिय भूमिका रही है। सरपंच पद के दौरान उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी है। उनकी सरल और मिलनसार छवि ने उन्हें जनता के बीच खास स्थान दिलाया है। ब्लॉक सरपंच संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। महोबिया ने भी विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा से किसानों, ग्रामीणों और सरपंचों की आवाज को प्रखरता से उठाएंगे।

