खैरागढ़ ! DNnews- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन अभूतपूर्व रहा। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
जिला प्रशासन केसीजी के तत्वाधान में जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना का कार्यक्रम छुईखदान ब्लाक के कुकुरमुड़ा में आयोजित किया गया. जिसमे आसपास गांव के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, किसान नेता खम्हन ताम्रकार, कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


