खैरागढ़, जिला केसीजी |
खैरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और जुआ नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश देकर शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े गिरोह की एक अहम कड़ी को ध्वस्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की है।


