खैरागढ़,जयपुर। Khairagarh's flag flies high on international stage, Rani Rajlaxmi Tiwari honoured with national award :अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का भव्य दसवां वार्षिक अधिवेशन शनिवार, 2 अगस्त को राजधानी जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। देशभर के 27 राज्यों से आए संगठन के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
International Human Rights and Social Justice Organization : राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि गुरुजी सुशील गोस्वामी, मेजर जनरल अनुज माथुर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में अधिवेशन की शान बढ़ी।


