khairagarh,जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा के चयन परिणाम की सूची जारी हो गई है, जिसमें रॉयल पब्लिक स्कूल, बाजार अतरिया के होनहार छात्र लक्ष्य महतो का चयन हुआ है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी चयन सूची में लक्ष्य का नाम शामिल होने से विद्यालय, उनके माता-पिता और समुदाय में खुशी की लहर है।
लक्ष्य महतो की माता एक शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता एक डॉक्टर हैं। परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से लक्ष्य ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। रॉयल पब्लिक स्कूल के शिक्षक और स्टाफ ने भी उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी है। विद्यालय की प्राचार्य प्रेमसागर गुप्ता ने भी लक्ष्य की मेहनत और परिश्रम को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी। यह उपलब्धि लक्ष्य के परिवार के लिए गर्व की बात है और उनके भविष्य के लिए एक अहम कदम है।
लक्ष्य महतो का चयन विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


