खैरागढ़/रायपुर| प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस के नेता तख्तियों और नारों के साथ अपनी भूमिका निभा रहे थे, तभी एक नेता ने मैदान में एंट्री ली... और ऐसी एंट्री मारी कि सब देखते ही रह गए!
हम बात कर रहे हैं मिशन संडे के संयोजक व विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन की, जिन्हें लोग अब नेता कम और "धरना स्टाइल के ब्रांड एम्बेसडर" ज्यादा मानने लगे हैं। मंच नहीं मिला, तो क्या हुआ? मनराखन तो सीधे बीच सड़क पर ही गुलाटी मारते नजर आए। लोग समझ ही नहीं पाए कि यह विरोध प्रदर्शन है या कोई जिम्नास्टिक शो का लाइव टेलीकास्ट।


