खैरागढ़।1 मार्च को युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने केसीजी में 'नशा नहीं नौकरी दो' अभियान के तहत पोस्टर लॉन्च करने से पहले डीएन न्यूज को एक साक्षात्कार में राज्य सरकार और जिला Police पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें नशे के कारोबार में धकेल रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिला पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए, विशेष रूप से avaidha sharab अवैध शराब के कारोबार को लेकर। उनका कहना था कि पुलिस के संरक्षण में जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, और पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाय कारोबारियों को संरक्षण दे रही है।
Loading...



