डबल इंजन सरकार में नशे का कारोबार चरम पर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना है कि जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है, तब से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ा है।


