मामला हाथरस जिले में कोतवाली सिकंदराराऊ इलाके का है। यहां की निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत पुरदिलनगर की ईओ रमा दुबे ने पत्र जारी करके उसे वैश्या घोषित कर दिया। इसके चलते महिला को अपना घर छोड़ना पड़ गया।
ईओ रमा दुबे का जारी किया लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद परिवार सहित महिला अपना घर छोड़ गोरखपुर चली गई। इसे लेकर मिला ने डीएम से मुलाकात की। शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली थी शिकायत ईओ रमा दुबे ने लेटर में कहा था कि उन्हें महिला के देह व्यापार की शिकायत मिली थी। इसकी शिकायत पहले भी मिली थी। शिकायत के बाद महिला काम बंद कर देती है। इसके बाद मामला ठंडा पड़ने पर वह फिर से काम शुरू कर देती है। रमा दुबे के मुताबिक, महिला के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर रिपोर्ट लगाई गई थी।


