रायपुर ! Dnnews- फाइनल मुकाबले में हार का सामना करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों और समर्थकों को निराश होना पड़ा है। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए हम अच्छी खबर लेकर आए हैं। जी हां, एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच होने वाले हैं, और वह भी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में। इस मैच के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज की शुरुआत:
- सीरीज 23 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे।
- एक मैच नागपुर में होना था, लेकिन कुछ कारणों से यह अब रायपुर में खेला जाएगा।
- तय शेड्यूल के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा।


