सोनपुरी। ग्राम सोनपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं, महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरपंच श्रीमती सीमा गुनेश वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेश कुर्रे, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, महामंत्री उत्तम वर्मा एवं रोहित जांघेल सहित ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा गर्भवती माताएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न पारंपरिक एवं पोषण संबंधी सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मां और बच्चे का स्वस्थ रहना परिवार एवं समाज के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।


