नई दिल्ली ! DNnews-चुनाव आयोग ने भारतीय कांग्रेस के सांसद, राहुल गांधी, को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके 'पनौती' और 'जेबकतरे' तंज पर नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने उनसे 25 नवंबर तक इसका जवाब देने को कहा है।
राहुल गांधी की राजस्थान यात्रा: विश्व कप हार पर जवाब में ट्विटर पर चर्चा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार करते हुए विश्व कप में हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया।"


