Latest News
छत्तीसगढ
दुर्ग में अंतरास्ट्रीय मानव अधिकार संगठन स्टेट विंग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ


Dinesh Sahu
03-05-2025 07:43 AM
152
संगठन को नई दिशा तक ले जाना हमारा मूल उद्देश्य - रानी राजलक्ष्मी तिवारी
दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन की छत्तीसगढ़ स्टेट विंग का गठन हाल ही में दुर्ग स्थित एवलान होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग रानी राज लक्ष्मी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र वितरित किए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ADS
कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही संगठन की आगामी दिशा व कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रानी राज लक्ष्मी तिवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, विस्तृत व प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया और सामाजिक घटनाओं पर सजग दृष्टि बनाए रखने की सलाह दी।
ADS
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट विंग के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश चंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव विकास शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट पंचराम साहू, सचिव रितेश गोयल, अरविंद तिवारी, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हेमंत गोयल, अशोक कुमार तथा दुर्ग जिले की नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ADS
सभी सदस्यों ने संगठन की नीतियों और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
ADS
Comments (0)
अपराध
खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 30-04-2025

दैनिक न्यूज
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अतरिया बाजार में छात्राओं ने मारी बाजी
BY Suresh verma • 27-04-2025

सड़क हादसा
KCG : दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर रूप से घायल
BY Suresh verma • 27-04-2025

दैनिक न्यूज
महापंचायत में शामिल हुए सांसद पाण्डेय: बैगा समाज भवन के लिए 15 लाख की किए घोषणा
BY Suresh verma • 03-05-2025

अपराध
40 पौवा रोमियो के साथ मुस्ताख गिरफ्तार, भेजा गया जेल
BY Suresh verma • 03-05-2025
