प्रतिष्ठित ललित कलाओं के संस्थान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन

श्रम विभाग अंतर्गत योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीबीटी इनेबल एवं आधार लिंक अनिवार्य

खैरागढ़ में चावल भंडारण एवं वितरण को लेकर व्यापक योजना तैयार, 3 माह का मुफ्त वितरण

छत्तीसगढ

पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम का आयोजन

Suresh verma

17-05-2025 07:37 PM
100

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की उमड़ी देशभक्ति की लहर

खैरागढ़।जिले में "ऑपरेशन सिंदूर" के अंतर्गत आज देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ADS

इसके पश्चात, जिलेभर से निकली तिरंगा यात्राएं जनभागीदारी की एक शानदार मिसाल बनीं। जिले के ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से प्रारंभ हुई ये यात्राएं पूरे उत्साह और देशप्रेम की भावना से भरी रहीं। हर हाथ में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभक्ति – इस अद्भुत दृश्य ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

ADS

जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल, जय स्तंभ चौक होते हुए पुनः फतेह सिंह मैदान में समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व विधायक श्री कोमल जघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री दिनेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिलाएं, स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड छात्र-छात्राएं, स्वच्छता दीदियां और शहरवासी शामिल हुए।

ADS

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरे जोश के साथ इस आयोजन में सम्मिलित हुए और देशप्रेम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

ADS

कार्यक्रम के अंतर्गत 'तिरंगा सिग्नेचर' अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। साथ ही 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम में लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति का संदेश फैलाया।

ADS

Suresh verma

Comments (0)

Trending News

सड़क हादसा

नया अपडेट्स : छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा: माजदा खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

BY Suresh verma30-05-2025
Breaking : धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर फिर हुई भीषण दुर्घटना, प्रशासन अब भी उदासीन

सड़क हादसा

Breaking : धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर फिर हुई भीषण दुर्घटना, प्रशासन अब भी उदासीन

BY Suresh verma27-05-2025
खैरागढ़ के मंडला में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से  फैली सनसनी

छत्तीसगढ

खैरागढ़ के मंडला में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी

BY Suresh verma27-05-2025
Latest News

Suresh verma

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE