नवापारा में 19 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, मिलेगा निःशुल्क जांच की सुविधा

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छुईखदान अस्पताल में महिला व शिशु की मौत पर 12 दिन बाद भी जांच नहीं, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जीवन मंत्र

मनुष्य को उसके कर्तव्यों का बोध कराती है रामकथा-- रविन्द्र वैष्णव : पंड़री पथरा में पांच दिवसीय रामचरित मानस कार्यक्रम आयोजित

Dinesh Sahu

07-04-2023 02:10 PM
4

छुरिया ! DNnews- विकासखंड छुरिया के ग्राम पंड़री पथरा में पांच दिवसीय रामचरित मानस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव शामिल होकर कथा वाचक श्रीमती अंजू शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किए। श्री वैष्णव ने कहा कि श्री राम कथा विश्व कल्याणदायिनी है,लोक मंगल कारी है


प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मानव जीवन संबंधों की महत्ता स्थापित की है।यही वजह है कि श्रीरामचरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि कि भक्ति मार्ग में सुख शांति का प्रभा है, जहां आनंद की शीतल छाया मिलती है। तुलसीदास ने रामचरितमानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर का प्रतिरूप मानते हुए दोनों की समवेत वंदना की है। कहा कि परमात्मा से जुड़ने के लिए श्रद्धा और विश्वास ही तो साधन बनता है। कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है, जब इसे हम दैनिक जीवन के व्यवहार में शामिल करते हैं। राम कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और मन में शांति व मुक्ति मिलती है। भगवान राम का प्रिय भक्त बनना है तो हनुमान जी के चरित्र से सीख लेनी होगी। उक्त कथा सोहन साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल छुरिया,कुमारसाय साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत धर्मप्रेमी बंधु व राम भक्त उपस्थित थे...

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

मदनपुर के शुभम साहू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इंडियन नेवी में चयन के बाद हुआ भव्य स्वागत

BY Dinesh Sahu15-04-2025
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

छत्तीसगढ

खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

BY Suresh verma18-04-2025
गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

स्वास्थ्य

गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण

BY Suresh verma14-04-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE