हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

अवैध मुरूम खनन:मौके पर दबिश देकर हल्का पटवारी ने जप्त किया जेसीबी व माजदा : बिना रायल्टी के धड़ल्ले से चल रहा अवैध मुरूम खनन का कारोबार

Dinesh Sahu

20-11-2022 06:31 PM
136

Tumman Sahu Dongargaon.
डोंगरगांव ! DNnews-क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। खनन माफियों द्वारा राज्य के राजस्व पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। रोजना मुरुम खदानों से बड़ी मात्रा में मुरुम का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है।
इसके बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शिकायत पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। छुरिया एवं डोंगरगांव ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश मुरुम युक्त सरकारी जगह या निजी जगहों सहित जंगलो से बीते कई सालों से जेसीबी, हाइवा,टेक्टर सहित अन्य माध्यमो से अवैध खनन एवम परिवहन का कार्य चल रहा है।
     जंगल और मुरूम युक्त जगहों पर खाई बन गया है जहां कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। खाई में तब्दील होने के बाद भी माफियाओं के ऊपर कार्रवाई नही होने के कारण अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हें।.मुरुम खदानों में बिना किसी रायल्टी और खनिज विभाग से लीज कराए बिना ही खनन माफिया मुरुम खनन कर क्षेत्र के बड़े-बड़े मुरुम खदानों को खाई में तब्दील कर रहे हैं।  राजस्व विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है, या यू कहे कि जानकर भी अनजान बन रही है।

ऐसा ही मामला आज छुरिया ब्लॉक के कुर्सिटिकुल में देखने को मिला जहाँ ग्राम वासियों के द्वारा मीडिया को सूचना दिया गया कि यहाँ गांव में ही रोहित कुमार तारम के द्वारा अवैध मुरुम उत्खनन कर बाहर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। तभी मीडिया कर्मियों ने एसडीएम सुनील नायक को इसकी सूचना दी. एसडीएम नायक ने बिना विलंब के त्वरित कार्यवाही करने हल्का पटवारी दिनेस्वरी साहू को मौके पर भेजा।

पटवारी दिनेश्वरी साहू ने मौके पर जेसीबी और माजदा जिसका क्रमांक CG08 AL 4878 को जब्त कर सुरक्षित डोंगरगांव थाने में खड़ा कर दिए हैं। पटवारी दिनेस्वरी साहू से पूछने पर बताया कि गांव के ही रोहित तारम द्वारा मुरुम उत्खनन करवाया करवाया जा रहा है, रोहित कुमार तारम पेशे से शिक्षक है और ऐसे अवैध कार्य उनकी छवि के खिलाफ है। साथ ही शासकीय कर्मचारि होकर ऐसा कृत्य करना बड़ा सवाल खड़ा करता है।

रोहित तारम का विवादों से है नाता,20 दिन पहले शिक्षक से मारपीट के आरोप
पेशे से शिक्षक रोहित तारम का विवादों से रिश्ता रहा है। ज्ञात हो 20 दिन पूर्व भी शिक्षक पर कोकपुर स्कूल के एक अन्य शिक्षक को मारने का भी आरोप लगा है। इस घटना की विभागीय जाँच चल रही है। अब रोहित कुमार तारम नए विवाद में फसते नजर आ रहे हैं।

माफियाओं को प्रशासन का डर नहीं,बेझिझक कर रहे अवैध उत्खनन

खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। कुछ दिनों पहले अवैध खनन का खबर संकलन करने गए पत्रकारों पर हमला हुआ था। मामले में अब तक संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई है। राजनीतिक दलों के कुछ जनप्रतिनिधि भी पर्दे के पीछे खनन माफियाओं को सपोर्ट कर रहे हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल जारी है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE