हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू का धुआँधार चुनाव प्रचार : कांग्रेस ही बेहतर विकास का विकल्प है - सीमा यादव

Dinesh Sahu

26-10-2023 02:54 PM
146

Akil Meman Chhuriya. 


छुरिया ! DNnews-काग्रेस से खुज्जी विधानसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू आज छुरिया विकासखंड के एक दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि-पांच साल की कांग्रेस सरकार ने भरोसा बढ़ा है और हम आपके इस विश्वास को विकास की नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे।

ADS

कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू के साथ सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छुरिया क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर, ब्रामण टोला, बंजरगपुर, भेजरा टोला, पैरीटोला, चारभाटा ,बम्हनी ,मोहगांव, आमगांव, में सोमवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। 

ADS

पूरूष व महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भोलाराम साहू ने कहा कि-कांग्रेस मातृशक्ति का सम्मान करती है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बरसों से सम्मान की बांट जोह रही छत्तीसगढ़ महतारी को उनका सम्मान लौटाया गया। हमारे राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा का बखान करने वाले गीत अरपा पैरी की धार को राज्यगीत का दर्जा देकर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया का मान बढ़ाया।

ADS

उन्होंने कहा कि-कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति की सफलता है कि साल दर साल किसानों की संख्या बढ़ रही है। इस साल भी राजनांदगांव जिले में 10 हजार किसान बढ़े हैं। धान के रकबे में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अब लोग खेती-किसानी करना चाहते हैं, जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों का 15 सालों में इतना शोषण किया कि वे आत्महत्या करने मजबूर थे। आज कांग्रेस सरकार की सफल नीति से किसानों के घरों में खुशहाली है। खेतों में धान की फसल से लहलहा रही है।

ADS

जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि-कांग्रेस जातीय जनगणना के आधार पर सभी वर्गों को समुचित आरक्षण मुहैया कराकर उन्हें अवसर देने की मंशा रखती है, साहू ने आगे कहा आज भी आरक्षण का विधेयक राजभवन में पड़ा हुआ है। भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास में अवरोध पैदा करती है और इसके लिए षड़यंत्र रचती है।

ADS

काग्रेंस नेत्री सीमा यादव ने ग्राम चारभाटा मे सभा को संमबोधीत करते हुए कहा कि-कांग्रेस ही बेहतर विकास का विकल्प है। पांच साल में कांग्रेस सरकार ने ये साबित किया है और लोगों का भरोसा बरकरार रखा है। उन्होंने जनता से पंजा छाँप में बटन दबाकर विजय के लिए समर्थन देने की अपील की ।सभा मे पूर्व विधायक प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, मंहामंत्री चुम्मन साहू, सलमान खान ,काग्रेंस नेता बल्ले,नगर अध्यक्ष सुनील लारोकर ,सोनू खान,राम साहू अदि उपस्थित रहे.

ADS

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE