हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

खैरागढ़

खैरागढ़ में प्रथम जिला स्थापना उत्सव में कल बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग : उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा नामचीन कलाकार दुष्यंत हरमुख का रंग-झरोखा

Dinesh Sahu

05-09-2023 06:27 PM
328

खैरागढ़ ! DNnews कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में नवगठित जिला के प्रथम स्थापना उत्सव की तैयारी जोरो पर है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक यशोदा वर्मा होंगी। राजा फतेह सिंह खेल मैदान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का बनेगा साक्षी, मुख्य आकर्षण नामचीन कलाकार दुष्यंत हरमुख का रंग-झरोखा में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ होने का कयास लगाया जा रहा है। 

ADS


प्रथम स्थापना उत्सव में बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग


जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रथम जिला स्थापना उत्सव के दृष्टिगत कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारी हेतु अपर कलेक्टर डी एस राजपूत खेल मैदान का जायजा लिया। इस दौरान जिले के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय राजा फतेह सिंह खेल मैदान में संध्या 5 बजे से होगा। सर्वप्रथम सर्व विभागीय स्टॉल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों और स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रंगा-रंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति होगी। इसके बाद उत्सव का मुख्य आकर्षण नामचीन कलाकार दुष्यंत हरमुख के रंग-झरोखा के कलाकारों का शानदार प्रदर्शन होगा। 

ADS

भारी संख्या में उमड़ेगी दर्शकों की भीड़, कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा



राजा फतेह खेल मैदान खैरागढ़, जो इस उत्सव के मुख्य स्थल के रूप में चयन किया गया है, एक आकर्षण होगा, जहां विभिन्न प्रकार के खेल और कला कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थल में कार्यक्रम का आनंद लेने दर्शकों की भारी भीड़ होगी। यह आयोजन जिले के लोगों को उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करने का मौका देगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ और जिले के स्थानीय कलाकारों, स्कूली विद्यर्थियों, लोक संगीत विभाग सहित अन्य कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा । 

ADS

होगी रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति और लगेगी विभागीय स्टॉल


कार्यक्रम में विभिन्न खेल और कला, नृत्य, संगीत का प्रदर्शन किया जायेगा । यह आयोजन जिले के सोशल और कला समुदाय को बढ़ावा देगा और सभी के लिए मनोरंजन और सीखने का मौका प्रदान करेगा। इस उत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ खिलाड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, सुरक्षा, और आपूर्ति की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और मीडिया के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE