हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजनीति

खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में मची होड़, : 4 दर्जन नेताओं ने ठोंकी दावेदारी

Dinesh Sahu

26-08-2023 11:59 AM
973

खैरागढ़ ! DNnews-Competition in Congress for Khairagarh assembly candidate, four dozen leaders stake claim:

पहली बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुना व के पहले कांग्रेस पार्टी ने विधासभा के दावेदारों से आवेदन मंगाई है. इधर विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर आवेदन प्रकिया मे मचे घमासान और संख्या को लेकर टिकट चयन मे नेताओ के पसीने छूट सकते है। 

ADS

जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र मे खैरागढ़ शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़ के पास नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, पार्षद पुरूषोत्तम वर्मा, नपा उपाध्यक्ष रज्जाक खान, प्रदेश सचिव नीलेंद्र शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा, प्रोफेशनल कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश झा, किसान कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष दयालू वर्मा, लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा दल्ली, युंका उपाध्यक्ष नदीम मेमन सहित ब्लाक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी के पास विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल, गिरधारी वर्मा, लोधी समाज जिलाध्यक्ष उत्तम जंघेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनीलकांत पांडेय, प्रमोद साहू, पूर्व जनपद सदस्य पं मिहिर झा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बंशीलाल वर्मा, संतोष निषाद, सरपंच दुर्गेश साहू और अधिवक्ता रामकुमार जांगड़े ने आवेदन जमा किया है।

ADS

सबसे ज्यादा छुईखदान ब्लाक मे 17 


छुईखदान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल के पास पूर्व सांसद शिवेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र भवानी बहादुर सिंह, विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कपिनाथ महोबिया, शिवनंदन जंघेल, चंद्रिका साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिपं सदस्य निर्मला विजय वर्मा, राधा मोहन दास, चंद्रभूषण यदु, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व वकील मोतीलाल जंघेल, संजू सिंह चंदेल, लिकेश्वर जंघेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कविता जंघेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पद्मा सिंह सहित जिला युंकाध्यक्ष गुलशन तिवारी के आवेदन किया है.

ADS

वही गंडई ब्लाक मे अध्यक्ष रमेश साहू के पास रंजीत चंदेल, जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, सुरेंद्र जायसवाल, काशीराम साहू, शत्रुहन चंदेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश साहू, एआईसीसी मेंबर टारकेश्वर शाह खुसरो, टीकम साहू, जिपं सदस्य ममता पाल और अधिवक्ता अयूब कुरैशी ने आवेदन किया है।


पांच नामो पर पहले होगी चर्चा


पीसीसी के निर्देशानुसार चारो ब्लाक अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यो से चर्चा बाद पांच-पांच सदस्यो का पैनल तैयार कर बीस नामो की सूची पीसीसी मे भेजेंगे जिसके बाद उपर स्तर मे मंथन बाद दावेदार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पैनल तैयार करने को संभावना है कि चारो ब्लाक अध्यक्षो की सूची मे वर्तमान विधायक यशोदा वर्मा और पूर्व विधायक गिरवर जंघेल का नाम स्वाभाविक दावेदार के रूप मे हो सकता है जबकि तीन तीन नाम क्षेत्र हिसाब से अलग अलग हो सकते है।

ADS

अध्यक्ष बने खुद दावेदार, लिया स्वयं का आवेदन


इधर दावेदारो की सूची मे खैरागढ़ शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के अलावा छुईखदान और गंडई अध्यक्षो ने भी आवेदन दिया है.जबकि लोधी समाज के प्रदेश और जिलाध्यक्ष ने भी दावेदारी की है इसी तरह जिपं सदस्य ममता पाल और निर्मला वर्मा ने भी आवेदन दिया है। जबकि मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल के पति उत्तम जंघेल और जिपं सदस्य निर्मला वर्मा के पति विजय वर्मा ने भी दावेदारी पेश की है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE