हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजनीति

जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू ने इसलिए की दावेदारी : डोंगरगॉव विधानसभा में जाने पहचाने चेहरा है प्रभा

Dinesh Sahu

23-08-2023 01:44 PM
121

डोंगरगॉव ! DNnews-डोंगरगांव विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रभा साहू कोई परिचय का मोहताज नहीं है. जमीनी पकड़ रखने वाली एक साधारण सी महिला का जिला पंचायत सदस्य बनना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, प्रभा साहू आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष हीरासोनी तथा डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन साहू के समक्ष दावेदारी पेश की है. 

ADS


जनसेवा में निरंतर अग्रणी 


प्रभा साहू निरंतर निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की जन सेवा कर रहे हैं. 2011 से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर संगठन के कार्य में हमेशा अग्रणी रहे है.प्रभा साहू सामाजिक क्षेत्र में एक अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए महिला जागरूकता एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 2009 से निरंतर राजनांदगांव जिला में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं. 2011 में राजनंदगांव जिला तत्कालीन सांसद के हाथों नेहरू युवा केंद्र के द्वारा बेस्ट युवा महिला अवार्ड का सम्मान प्राप्त किया तथा. 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के हाथों नारी सशक्तिकरण अवार्ड एवं 2017 में रायपुर में गंतव्य संस्थान के द्वारा राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा के हाथों राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया. 

ADS

प्रभा के नेतृत्व में महिलाये हुई आत्मनिर्भर 


इन्दिरा महिला शक्ति संगठन का गठन कर आज 8000 से ज्यादा महिलाएं संगठन से जुड़ी है और अधिकतर महिलाएं सशक्त होकर स्वयं के रोजगार कर रही है कांग्रेस पार्टी संगठन में 2017 से 2021 तक लाल बहादुर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष का पद निर्वहन किया वर्ष 2019-20 के जिला पंचायत के चुनाव में विजय हासिल कर जिला पंचायत राजनांदगांव में संगठन की आशीर्वाद एवं दिशा निर्देश में अध्यक्ष पद की दावेदारी की साथ ही साहू समाज में महिला प्रकोष्ठ का संयोजक का पद की जिम्मेदारी निभाई साथ ही कांग्रेस पार्टी संगठन के दिशा निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का प्रचार निरंतर ग्रामीण अंचलों में लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करा रही है.


ADS

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE