Latest News
अपराध
नए साल के पहले ही दिन माओवादियों ने फैलाया आतंक…ग्रामीण की लहूलुहान लाश सड़क पर…क्षेत्र में दहशत :

Dinesh Sahu
01-01-2023 03:17 PM
97
बीजापुर ! DNnews- Red Terror Breaking : बीजापुर में एक बार फिर माओवादियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की हैं। नये साल के पहले दिन मृत युवक की लहूलुहान लाश सड़क पर मिलने के बाद जहां क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं, वही पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच गयी हैं। घटनास्थल से पुलिस को नक्सलियों द्वारा फेंके गये पर्चे भी मिले हैं, जिसमें मृतक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी हुई हैं।
लाश के पास फेंके पर्चे
31 दिसंबर की रात जब सभी नये साल के स्वागत की तैयार कर रहे थे। इसी दौरान नक्सल प्रभावित बीजापुर में माओवादियों ने खूनी खेल खेलकर दहशत फैलाने की एक बार फिर कोशिश की गयी। ग्रामीण की हत्या का ये पूरा मामला बीजापुर जिला के तरेम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित तरेम गांव में संजय तांती का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि 31 दिसंबर की रात नक्सलियों ने ग्रामीण संजय को अगवा कर लिया था। गांव से अगवा करने के बाद नक्सलियों ने संजय के साथ मारपीट करने के बाद देर रात हत्या कर दी गयी।
ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों ने तरेम और पेगड़ापल्ली के बीच सड़क पर लाश को फेंक दिया था। आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीण ने ग्रामीण की लहूलुहान लाश देखी तो उन्होने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। मौके से पुलिस को नक्सलियोें द्वारा फेंके गये पर्चे भी मिले हैं। जिसमें ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने की सजा देने की बात लिखी गयी हैं। ग्रामीण संयज की हत्या की जवाबदारी जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली हैं। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की हैं। ग्रामीण की हत्या के बाद जहां क्षेत्र मेें दहशत व्याप्त हैं, वही पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी हैं।

Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025