Latest News
अपराध
नोएडा पुलिस की हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, बाथरूम के बाहर बैठी रह गई पुलिस :

Dinesh Sahu
20-12-2022 11:29 AM
22
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में 14 साल की लड़की से बलात्कार का आरोपी सोमवार को पुलिस की हिरासत से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के शौचालय की खिड़की से फरार हो गया।
आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बना
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। आरोप है कि वह एक लड़की के साथ भाग गया था। लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया था। डीसीपी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 376 (बलात्कार) को शामिल किया गया था।
पुलिसवालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में वह शौच करने के बहाने से बाथरूम गया, जहां पीछे की खिड़की से वह भाग गया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ गए हेड कांस्टेबल के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
