Latest News

राजनीति
प्रदेश के युवा निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर - गीता घासी साहू : छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला दिन


Dinesh Sahu
18-07-2023 06:13 PM
247
राजनांदगाव! DNnews-राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीताघासी साहू ने रायपुर में युवाओं के निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में काला दिन साबित हुआ है। गीताघासी साहू ने कहा कि आज का दिन प्रदेश को कलंकित करने वाला है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गैर जिम्मेदाराना नीतियों के कारण प्रदेश के आज युवा अपने लिये न्याय मांगने सड़को पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। राज्य में इतना बुरा दिन आ गया है की बेरोजगारों को निर्वस्त्र होकर अपनी समस्या बताना पड़ रहा है तो इससे बुरा दिन और कुछ नही है।
गीता साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में व्यापम, पीएससी,पुलिस भर्ती को लेकर सवालों के घेरे में रहैं। फर्जी डिग्री प्रकरण सामने आए हैं। भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार एवं धांधली चरम पर है। लगातार विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार अंधी बहरी होकर बैठी है। इन सब चीजों से परेशान होकर युवा इस प्रकार से निर्वस्त्र प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
