Latest News
अपराध
बंद फ़ैक्ट्री में चल रहा था अवैध गुटखे का कारोबार, पुलिस ने मारी रेड : बड़ी मात्रा मे अवैध रूप से गुटखा बरामदश

Dinesh Sahu
28-11-2022 11:25 AM
6
राजनांदगांव ! DNnews- राजनांदगांव पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक क्षेत्र में लंबे समय से बंंद फैक्ट्री से अवैध गुटखा बनाने का कारोबार चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली, इस पर पुलिस ने वहां रेड मारी और मौके से 82 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है। मामला सोमानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास एक फैक्ट्री है। यह लंबे समय से बंद थी। मगर इसी में किसी ने गुटखा बनाने का कारोबार शुरू कर दिया था।
इसकी सूचना लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। इस वजह से पुलिस ने रविवार को मौके पर रेड मारी। रेड मारने के बाद पुलिस ने मौके से 82 लाख 21 हजार से ज्यादा का माल जब्त किया है। इसमें गुटखा, मसाला पाउडर, और गुटखा बनाने का सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने पहले ही यहां के सुपरवाईजर से इस संबंध में दस्तावेज भी मांगे थे। मगर वह दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। इस मामले में इस कारोबार को चलाने वाले का पता लगाया जा रहा है।
Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
