हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

टेक - ऑटो

बेटी ने कराई अपनी मां की दूसरी शादी :

Dinesh Sahu

15-12-2022 07:17 PM
219

माँ और बेटी की रिश्ते की एक अनोखी मिसाल हाल ही में शिलांग में देखने को मिली जहां एक बेटी ने अपनी 50 साल की माँ की दूसरी शादी करवाई। मां और बेटी की यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक मां के लिए अकेले अपने बच्चों की परवरिश करना आसान नहीं होता, इस बेटी ने अपनी मां के उस दर्द को समझा और उनकी दूसरी शादी करा दी। दरअसल, यह कहानी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की रहने वाली मौशुमी चक्रवर्ती और उनकी बेटी देबार्ती चक्रवर्ती की है।

देबार्ती चक्रवर्ती के अनुसार उनके पिता शिलॉन्ग के एक मशहूर डॉक्टर थे। कम उम्र में ही ब्रेन हेमरेज की वजह से अचानक उनकी मौत हो गई थी। तब उनकी मां की उम्र 25 साल थी, और वह खुद 2 साल की थीं। पिता की मौत के बाद वो अपनी मां के साथ नानी के घर पर रहने लगी थीं। उनकी मां टीचर थीं।

देबार्ती ने बताया कि वो हमेशा से चाहती थी कि उनकी मां एक पार्टनर ढूंढ ले, मगर वो हमेशा यह कहकर टाल देती थीं कि मै शादी कर लूंगी तो तुम्हारा क्या होगा। देबार्ती ने यह भी बताया कि उनके पिता की मौत के बाद घर में चाचा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। यहां तक की कानूनी लड़ाई की नौबत तक आ गई। इन सब चीजों में भी वह फंसकर रह गई थी।

जब देबार्ती बड़ी हुई तो उन्होंने अपनी मां को दूसरी शादी करने के लिए प्रेरित किया। पिता के मौत के बाद मां अकेले जिंदगी जुगार रही थी। देवर्ति ने बताया कि शुरुआत में मां को शादी के लिए मनाना इतना आसान नहीं था लेकिन वह धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही थी। एक मीडिया हाउस से की गई बातचीत में देबार्ती ने कहा कि अब 50 साल की उम्र में मां शादी के लिए राजी हुईं।

वही बेटी अपनी मां के एक हमसफर की तलाश करती रही और सफल भी हुई। अब मां बहुत खुश हैं। शिलांग की रहने वाली देबार्ती चक्रवर्ती और मौशूमी चक्रवर्ती की कहानी जिसने भी सोशल मीडिया पर देखी है तो वह बहुत भावुक हो गया है। इस दास्तान को जिसने भी सुना है तो वह उसकी खूब तारीफ करते नजर आ रहा है और यह कह रहा है कि भगवान ऐसी बेटी सब को दें। 

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE