Latest News

राजनीति
भाजुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने की कार्यकारिणी की घोषणा। : मिनेश व प्रेमसागर बने महामंत्री।

Dinesh Sahu
05-04-2023 05:41 PM
98
खैरागढ़। DNnews - भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के निर्देश पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें साल्हेवारा वनांचल के सिंगारपुर निवासी मिनेश जंघेल व बाजार अतरिया निवासी प्रेमसागर गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं जिनमें खैरागढ़ के पियूष पटेल,गंडई के अमित मोटवानी,धनगांव खैरागढ़ के राकेश वर्मा,खैरागढ़ के ऋषभ बघेल,छुईखदान के शैलेष जैन व ठेलकाडीह क्षेत्र के अर्जुन क्षत्रीय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला भाजयुमो कार्यकारिणी में बनाये गये 7 मंत्रियों में गंडई क्षेत्र के हमेश यदु,शैलेंद्र मिश्रा,विक्की कुर्रे,नवीन चंद्राकर,सौरभ जंघेल, शशांक साहू व शोएब रजा शामिल हैं। इसके अलावा जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी में मंजीत सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा शत्रुहन साहू व संतू पटेल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी डॉ संजय वर्मा,सहमीडिया प्रभारी का दायित्व देवेश सोनी व हर्षित सिंह को तथा प्रवक्ता की जिम्मेदारी डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी को दिया गया है। सूची इस प्रकार है।
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
