हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

टेक - ऑटो

भारत के इस गांव को कहा जाता है दामादों का गांव, जानें क्या है इसके पीछे की वजह :

Dinesh Sahu

19-12-2022 07:47 AM
110
मध्यप्रदेश :हिंगुल्पुर ! आमतौर पर लड़कियां शादी के बाद ससुराल चली जाती हैं और अपनी बाकी जिंदगी वहीं बिताती हैं। लेकिन हमारे देश में एक कोना ऐसा भी है, जहां शादी के बाद लड़कियां ससुराल नहीं जाती बल्कि दामाद ही लड़की के घर आकर रह जाता है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक गांव है हिंगुलपुर ये गांव दामादों के गांव के तौर पर अपनी अलग ही पहचान लिए है। भारत का ये एक ऐसा गांव है जो दामादों का पुरवा यानी कि दामादों के गांव के नाम से जाना जता है। अब बात करते हैं कि आखिर इस गांव का नाम यह क्यों पड़ा?
बेटियों को बचाने के लिए अपनाया अनूठा तरीका दरअसल, दशकों पहले गांव के बड़े-बुजुर्गों ने लड़की की शादी कर देने के बाद उसे मायके में ही रखने का फैसला लिया। ये अनूठा कदम यूपी में बढ़ते हुए कन्या भ्रूण हत्या और दहेज हत्या के अपराधों को रोकने के लिए उठाया गया। कन्या भ्रूण हत्या और दहेज हत्या में किसी वक्त बहुत आगे रहे यूपी के इस गांव ने अपनी बेटियों को बचाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया।

दामाद के रोजगार का भी किया जाता है बंदोबस्त हिंगुलपुर गांव की लड़कियां जैसे ही शादी करने के लायक होती हैं, उनके रिश्ते की बात करते समय ये एक अहम शर्त होती है। गांव में रहने आ रहे दामाद को रोजगार की भी दिक्कत ना हो, इसका बंदोबस्त भी गांव के लोग मिलकर करते हैं। हिंगुलपुर गांव में आसपास के जिलों जैसे कानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और बांदा के दामाद रह रहे हैं।
गांव में बसी है दामादों की कई पीढ़ियां गांव में 18 से 70 साल की उम्र तक की शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों के साथ बसी हुई हैं। यही वजह है कि यहां एक ही घर में दामादों की कई पीढ़ियां बसी हुई हैं। गांव में मुस्लिम बहुल आबादी के इस तरीके को अल्पसंख्यकों ने भी अपना लिया है। अपनी बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए गांव के लोगों ने बेटियों को मायके में ही रखने का फैसला किया।
बेटियां किसी पर निर्भर रहने की मौहताज नहीं सिर्फ यहीं नहीं, इस गांव की एक खासियत यह भी है कि वहां की लड़कियों को ऐसे गुण सिखाए जाते हैं कि वह किसी पर निर्भर रहने की मौहताज नहीं होतीं। दामाद के ससुराल में रहने वाले शर्त के कारण से लड़की बिनब्याही रहे और फिर उसे आर्थिक दिक्कत हो जाए, इससे बचने के लिए यहां लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर खास जोर दिया जाता है। पढ़ाई के बाद उन्हें कोई न कोई हुनर जैसे सिलाई-बुनाई भी सिखाई जाती है ताकि वे आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहें।
मध्यप्रदेश में भी बसा है एक ऐसा गांव हमारे देश भारत में हिंगुलपुर केवल ऐसा अकेला गांव नहीं है। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के पास भी ऐसा ही एक गांव है, जहां दामाद आकर रहने लगते हैं। यहां का बीतली नामक गांव जमाइयों के गांव के नाम से मशहूर है। भारत में विवाह को बहुत ही बड़ा बंधन माना जाता है। ऐसे में बेटिया सुरक्षित रहें उसके लिए ऐसे कदम उठाना बहुत बड़ी बात है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE