हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

मौत की घटना:राजधानी में डेढ़ घंटे के भीतर सरेआम चाकूबाजी; डीजे पर नाचने के विवाद में चाकू मारा, मौत :

Dinesh Sahu

18-12-2022 06:58 AM
41
रायपुर : DNnews ! राजधानी में डेढ़ घंटे के भीतर शास्त्री चौक और तेलीबांधा तालाब के पास सरेआम चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों घटना में एक-एक आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके में शराब दुकान के सामने एक युवक को चाकू से गोद दिया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गुढ़ियारी सुनील कोसल (27) प्राइवेट नौकरी करता था।
वह जुलूस में शास्त्री चौक आया था। वहां डीजे में नाचने को लेकर तेलीबांधा के हर्ष बारले से विवाद हो गया। दोनों वहां से चले गए। सुनील अपने साथियों के साथ चाय पीने के लिए होटल चला गया। वहां हर्ष अपने चार साथियों को लेकर आया। वहां विवाद करने लगा। चारों ने मिलकर सुनील की जमकर पिटाई की। सीने और पेट में चाकू से तीन बार हमला किया।
सुनील लहूलुहान होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं श्याम नगर निवासी पूरन जयसिंह तेलीबांधा तालाब के पास मोमोस खाने गया था। वहां पैसों को लेकर नानची पटेल, राजा कवारे, मनोज देवांगन व अन्य आए। आरोपियों ने पूरन की जमकर पिटाई की और पेट में चाकू से हमला किया। उसके बाद भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE